Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:भाई के हमले में भाई की मौत

Gonda News:भाई के हमले में भाई की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के छपिया थाने में एक भाई ने दूसरे भाई पर जान लेवा हमला बोल दिया। इस दौरान एक भाई की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गौरा के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम महरा में दो भाइयों हरिपाल और राम कृपाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को गंभीर चोटें भी आईं। इसी बीच हरिपाल ने राम कृपाल पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राम कृपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिपाल को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के बेटे सुजीत की तहरीर पर पुलिस ने हरिपाल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर हरिपाल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular