Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:भांजी की हत्या में मामा गिरफ्तार, चौकीदार ने लिखाया था मुकदमा

Gonda News:भांजी की हत्या में मामा गिरफ्तार, चौकीदार ने लिखाया था मुकदमा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सिसैया दलेल गांव में मंगलवार की शाम एक नव विवाहिता की गला काटकर हत्या करने के आरोपी मामा के खिलाफ गांव के चौकीदार ने थाना कौड़िया में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि चौकीदार संगमलाल निवासी कोटिया मदारा द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसी गांव के रहने वाले छांगुर अपनी भांजी सोनिया खातून निवासी सिसैया दलेज की गला काटकर हत्या कर दी। आरोप के अनुसार, सोनिया का गांव के ही एक युवक से पिछले कुछ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते पिछले वर्ष फरवरी माह में वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने कौड़िया थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने सोनिया व आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां सोनिया के बयान के बाद नाबालिग होने की स्थिति में उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। जबकि आरोपी नसीब अली को कारागार भेज दिया गया। उसके बाद सोनिया के पिता आरिफ ने उसकी शादी पिछले वर्ष माह मई में गांव के ही लालू के साथ कर दी। शादी होने के कुछ दिन बाद फिर से दोनों में बातचीत शुरू हो गई। सोमवार को जब सोनिया अपने मायके आई और यहां से वह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई। इसकी भनक लगते ही उसका मामा छांगुर वहां पहुंच गया। गुस्से में बौखलाए छांगुर ने भांजी सोनिया खातून की गला काटकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार संगमलाल की तहरीर पर छांगुर निवासी बखरिया के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी शैलेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुरुवार को कारागार रवाना किया जाएगा।

यह भी पढें : अभियान चलाकर जेल भेजे जा रहे अपराधी-एडीजी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular