Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:भटक कर जालंधर पहुंचे बालक को परिजनों को सौंपा

Gonda News:भटक कर जालंधर पहुंचे बालक को परिजनों को सौंपा

संवाददाता

गोण्डा। पंजाब के जालंधर में भटक कर पहुंचे बालक को पुलिस व चाइल्ड लाइन के सहयोग से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालक को उसके परिजन से मिलाने में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह का सहयोग रहा। एएसपी श्री शिवराज ने बताया कि विशेष किशोर पुलिस इकाई के कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव को जालंधर चाइल्ड लाइन द्वारा सूचना दी गई कि बालक राजू पुत्र राजमन चौहान जलंधर शेल्टर होम में संरक्षित है, जो अपना पता रेहरा बलरामपुर बता रहा है, जिसकी सूचना तुरंत चाइल्ड लाइन को दी गयी, जिस पर चाइल्ड लाइन द्वारा थाना रेहरा को सूचना दी गई व ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया और परिजन से संपर्क हुआ, जिस पर बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चे के बारे में जानकारी नहीं थी। बच्चे का पता ग्राम लोनियनपुर ग्वालियर ग्रंट दतौली थाना रेहरा बाजार जिला बलरामपुर की पुष्टि की गयी, जिसके उपरांत जालंधर की बाल कल्याण समिति के आदेश से राजू को परिजन के सुपुर्दगी में दिया गया। चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा द्वारा लगातार चाइल्ड लाइन जालंधर व शेल्टर होम से संपर्क जारी रखा गया।

यह भी पढें : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलम्बित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular