Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:ब्रह्मलीन संत की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी आयोजित

Gonda News:ब्रह्मलीन संत की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी आयोजित

संवाददाता

गोण्डा। सालपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्वालादेवी मन्दिर के महंत छोटे बाबा के पूज्य गुरु श्री खरखर दास की द्वितीय पुण्य तिथि पर सुंदर काण्ड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सन्त श्री छोटे बाबा ने अधिवक्ता सुरेन्द्र मिश्र सूर्य के साथ मौलश्री अथवा पंचवटी का पौध रोपित किया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी भी रखी गयी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, मेहनौन की पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिता शुक्ला के पुत्र राहुल शुक्ल तथा गौरा विधायक के पुत्र प्रशांत पटेल भी उपस्थित रहे। अतिथियां ने श्री छोटे बाबा का आभार व्यक्त करते हुए सभी से आशीर्वाद की कामना की। युवा उत्थान सेवा समिति के प्रवक्ता राम सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समिति द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, जो छोटे बाबा के आशीर्वाद से सफलता पूर्वक चल रहा है। संचालक के आहवान पर पर्यावरण संरक्षण पर अपना उद्बोधन देने के लिए बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र सूर्य ने कहा कि धर्म की वृद्धि ही समाज में व्याप्त बुराइयां दूर कर सकता है। इसके लिए ऐसे धार्मिक आयोजनों का शांतिपूर्ण संचालन अति आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक तथा आश्रय संचालक सन्त श्री छोटे बाबा का आभार व्यक्त कर स्थान ग्रहण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम करीब दो घण्टे तक चले कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों को जलपान कराया गया। सन्त श्री छोटे बाबा ने बताया कि विगत वर्ष गुरुदेव की प्रथम पुण्य तिथि पर हवन पूजन, विशाल भण्डार एवं नौ ग्रह वाटिका लगाने का आयोजन किया गया था, किन्तु इस बार कोविड 19 से बचाव के लिए सरकार की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए बेहद सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भण्डारे में जनपद के वरिष्ठ लोगां के साथ क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भण्डारा चलता रहा। कार्यक्रम में प्रदीप मिश्र, राम उदार वर्मा, रोहित पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, कमलापति गुप्ता, अनिल मिश्रा, पवन तिवारी, सहित युवा उत्थान सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular