Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बोलेरो व बाइक में टक्कर, मां की मौत, बेटा जख्मी

Gonda News:बोलेरो व बाइक में टक्कर, मां की मौत, बेटा जख्मी

संवाददाता

गोण्डा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना में जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोठिया गांव के रहने वाले दूधनाथ (40) की माता सीतापती (60) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सीतापती अपने बेटे के साथ बुधवार की सुबह बाइक से बलरामपुर जा रही थीं। वे दोनो छजवा बनगई गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सीतापति की मौत हो गई। जबकि गनेशदत्त का इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना में धानेपुर थाना के ग्राम पंचायत रेतवागाडा निवासी रौनक अली की पत्नी हसन बांदी (75) को मंगलवार को गोंडा-उतरौला मार्ग पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से मुजेहना सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय से रास्ते में मौत हो गई। तीसरी घटना में नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी भीम शंकर मिश्रा (75) मंगलवार शाम साइकिल से नवाबगंज बाजार की तरफ जा रहे थे तभी मनकापुर रोड पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।

यह भी पढें : नंगा कर दी जाती थी यौन प्रताड़ना, 37 को छुड़ाया गया

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular