Friday, March 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी सरकारी...

Gonda News:बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर अपना सारा समय बच्चे को देकर उसे बड़ा क्रिकेटर बनाने की कोशिश में जुटे हैं। क्षेत्र के रमवापुर नायक निवासी परमात्मा वर्मा के नौ वर्षीय पुत्र रोविन वर्मा को पांच वर्ष की कम आयु से ही क्रिकेट में अधिक रुचि थी। बच्चे का क्रिकेट में लगाव व प्रतिभा को देख पिता ने घर पर नियमित रूप से अभ्यास करवाना शुरू कर दिया। यह अभ्यास निरंतर चलता रहा और बच्चे का हाथ क्रिकेट में साफ होता गया। बच्चे की काबिलियत को एक बार उसके पिता व स्थानीय मीडिया ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बीते अगस्त में इस वायरल पोस्ट को दिल्ली आधारित एकेडमी ने कहीं देखा और पिता परमात्मा वर्मा को फोन किया। इस दौरान जानकारी लेकर अक्टूबर में लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम और नार्थ ईस्ट रेलवे स्टेडियम में उसके काबिलियत को परखा गया। इस टेस्ट में उत्तर प्रदेश के अनेक बच्चे शामिल हुए, जिसमे सबसे कम आयु का यह बच्चा उत्तीर्ण व अव्वल रहा। सभी ने इस नन्हें क्रिकेटर की बैटिंग के तौर-तरीके की मुक्त कंठ से सराहना किया और पिता रूपी गुरु को धन्यवाद भी दिया। यही नहीं, डीएलसीएल एकेडमी ने बच्चे को दिल्ली की तरफ से क्रिकेट खेलने के लिए अंडर-12 में सेलेक्ट किया लेकिन पिता ने उसे वहां नही भेजा। इटियाथोक के आरयूडी कान्वेंट स्कूल में कक्षा तीन मे पढ़ने वाले नन्हे क्रिकेटर रोविन ने कहा कि उसे क्रिकेट खेलने में बचपन से ही बहुत ही अधिक रुचि है और वह टेलीविजन पर आना चाहता है। उसने कहा कि आगे चलकर वह भारत के लिए क्रिकेट खेलकर देश का नाम रोशन करना चाह रहा है। आपको बता दें कि बच्चे के पिता परमात्मा वर्मा (9415077502) शिक्षा विभाग में अनुदेशक के पद पर थे और बच्चे का भविष्य सुधारने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। अब वह बच्चे को घर पर अधिक समय देकर प्रशिक्षित कर रहे है। पिता ने बताया कि ऑटोमैटिक बालिंग मशीन का आर्डर भी उन्होंने एक कंपनी को ऑनलाइन दिया है जो इसी सप्ताह आ रही है। उन्होंने बताया कि इस मशीन में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भी अपना आर्थिक सहयोग दिया और आगे हर प्रकार के मदद का आश्वासान भी विधायक ने दिया है। बच्चे के पिता ने बताया कि यह मशीन आटोमैटिक है, जो सब तरीके की गेंद को खुद से फेकेंगी और मोबाइल ऐप या मैनुअल दोनों तरीके से आसानी से इसे आपरेट किया जा सकता है। इससे बच्चे को फील्डिंग, बैटिंग और कैचिंग का नया अनुभव प्राप्त होगा। उम्मीदर है कि जिले का यह नन्हा खिलाड़ी आगे चलकर महान क्रिकेटर साबित हो।

Gonda News:बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular