Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बेटियों और महिलाओं में ऊर्जा भर रहा है मिशन शक्ति अभियान

Gonda News:बेटियों और महिलाओं में ऊर्जा भर रहा है मिशन शक्ति अभियान

संवाददाता

गोण्डा। शासन के निर्देश पर पर जिले भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को लेकर बेटियां और महिलाएं उत्साहित हैं। मिशन शक्ति के तहत अब तक चले अभियान में एक हजार से अधिक महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा चुके हैं। अभियान के तहत लगातार एंटी रोमियो टीम जागरूकता लाने के लिए जुटी हुई है। एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियो स्क्वायड जागरूकता में जुटा हुआ है। अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालय, बाजार, गांव/कस्बा क्षेत्र, आदि में बालिकाओं/महिलाओ से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर-1090, 1098, 181, यूपी-112 और थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बताया गया है कि यदि किसी भी महिला/बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है तो दिए गए नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। फोन करने वाली महिला/बालिका का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular