Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बुजुर्ग की नदी में मिली लाश, कई दिनों से था लापता

Gonda News:बुजुर्ग की नदी में मिली लाश, कई दिनों से था लापता

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। जिले के थाना कर्नलगंज कोतवाली के अन्तर्गत बीते दो सप्ताह से लापता 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को सरयू नदी में पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम अकोहरी निवासी बच्चा लाल पुत्र हीरा लाल बीते 25 दिसम्बर से घर से गायब था। इस संबंध में परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी परसपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। काफी तलाश के बाद कोई जानकारी नही हो पाई। इसी बीच शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव कटरा घाट स्थित सरयू नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता दिखाई पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय यादव ने शव को निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। यह शव बच्चालाल का होना बताया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। उसके गायब होने की परसपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज है।

यह भी पढ़ें : जानें किसे मिलने जा रही कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

RELATED ARTICLES

Most Popular