यूपी 112 पर कॉल कर बुजुर्ग कराएं अपना पंजीकरण
जनपद गोण्डा में 2035 बुजुर्ग नागरिकों ने कराया पंजीकरण
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश पुलिस की ’सवेरा योजना’ लाखों बुजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है। इस योजना के तहत कोई भी बुजुर्ग यूपी 112 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकरण के बाद यदि उसे किसी प्रकार की सुरक्षा सम्बन्धी मदद की जरुरत होती है, तो संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पुलिस रेस्पांस वैन (पीआरवी) तत्काल मौके पर पहुँचकर उसे सहायता पहुँचाने का कार्य करती है। जनपद में अब तक दो अधिक से अधिक बुजुर्ग इस योजना में अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। यह जानकारी देते हुए योजना के नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा 112 पर फोन करके प्राथमिक पंजीकरण करान के बाद स्थानीय थाने या चौकी से बीट के पुलिस कर्मी बुजुर्ग के घर जाकर उनका गहन पंजीकरण करते हैं। गहन पंजीकरण में बुजुर्ग से संबंधित जानकारियां (जो बुजुर्ग देना चाहें) दर्ज की जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में विशेष रूप से अकेले रहने वाले नागरिकों के साथ नियमित मेल-मिलाप हो तथा उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को शुरुआती स्तर पर ही हल किया जा सके। जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भाव बना रहे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग किसी परिजन या आसपास रहने वाले लोगों द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर अथवा अन्य किसी अन्य मामले में भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकते हैं। जिला व थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सेल का भी गठन किया गया है। एएसपी ने बताया कि बीते 28 नवम्बर 2020 को रात करीब 11 बजे लावारिस हालत में एक बुजुर्ग के सड़क किनारे असहाय अवस्था में पड़े होने की जानकारी हुई। सूचना पाते ही दो पहिया पीआरवी वाहन 3412 पर नियुक्त आरक्षी अजय सिंह व होमगार्ड चालक राम मुनीजर वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और लावारिस बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीआरवी कर्मियों की तत्परता से बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बुजुर्ग व्यक्तियों से सम्बन्धित कई अन्य सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं, जिन पर पीआरवी कर्मियों द्वारा मदद की गयी है।
यह भी पढ़ें : महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम पर हो सकता है गोण्डा मेडिकल कालेज का नाम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
