संवाददाता
मुज़ेहना, गोण्डा। विकास खण्ड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में बने गौ आश्रय केंद्रों के समुचित संचालन हेतु हाईकोर्ट के अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा ने खण्ड विकास अधिकारी को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें प्रमुख रूप से अधूरे पड़े आश्रय केंद्रों का संचालन कराने से साथ दशकों से संचालन की बाट जोह रहे सरस हाट, पंचायत भवन का नियमित संचालन, स्वास्थ्य उपकेंद्रों (ए.एन.एम) सेंटर की समस्या, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनवाने की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति को सुधारे जाने तथा उबड़-खाबड़ रास्तों की मरम्मत अथवा निर्माण कराएं जाने की मांग शामिल की गयी है। खण्ड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह ने आश्वासन दिया कि ब्लॉक स्तर से जो कार्य सम्भव है, उसके लिए प्रयास किया जाएगा। शेष जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, उसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। इस दौरान दोनों के बीच करीब एक घण्टे क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुयी।
