Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बीट पुलिसिंग को सशक्त बनाकर रोका जाएगा अपराध

Gonda News:बीट पुलिसिंग को सशक्त बनाकर रोका जाएगा अपराध

संवाददाता

गोण्डा। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा रिर्जव पुलिस लाइन गोण्डा के सभागार में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा. राकेश सिंह व देवीपाटन परिक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक का कार्यवाही आरम्भ करते हुये पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा सभी परिक्षेत्रीय जनपदों के भौगोलिक स्थिति व नेपाल देश के साथ लगने वाली परिक्षेत्र के जनपदों की सीमाओं का विवरण मैपिंग के माध्यम से कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की परिक्षेत्र स्तर पर लेकर चल रही तैयारियों से अपर पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक ने निर्देशित किया कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल जनपदों द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर उस पर आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा अपराध नियन्त्रण के लिए सभी परिक्षेत्रीय जनपदों के थानों के माध्यम से संचालित डिजिटल वॉलिंटियर्स गु्रप व संभ्रांत व्यक्तियों की मदद ली जाए, अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, एनएसए व जिला बदर कार्यवाही पूर्ण करने व महिला संबंधी अपराधों में कमी लाने पर विशेष जोर दिया जाये। बीट पुलिसिंग को प्रभावी करने हेतु बीट आरक्षियों को पुरस्कृत करने व महिला पुलिसकर्मियों की बीट आंवटित करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यवाही करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, नकबजनी, चोरी व लूट की घटनाओं पर रोक लगाने, गोवंध करने वालों, तस्करों, भू माफियाओं का सही से चिन्हांकन कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये। परिक्षेत्र स्तर चलाये जा रहे स्वस्थ पुलिस, दक्ष पुलिस मिशन को प्रत्येक थाने पर लागू करने के निर्देश दिये गये।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular