Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बीईओ के निलम्बन पर शिक्षक लामबंद, किया प्रदर्शन

Gonda News:बीईओ के निलम्बन पर शिक्षक लामबंद, किया प्रदर्शन

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। खण्ड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक के निलम्बन के विरुद्ध विकास खण्ड के शिक्षक एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को बीआरसी पर एकत्रित हुए शिक्षकां ने विरोध प्रदर्शन कर उनके बहाली की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार, विकास खंड इटियाथोक के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक बीआरसी पर एकत्रित हुए तथा खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल के निलंबन के विरुद्ध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। मौके पर मौजूद कुछ शिक्षकों ने कहा कि निराधार शिकायत व गलत तथ्यों के आधार पर किए गए कार्रवाई से हम सभी असन्तुष्ट हैं। कुछ शिक्षकों ने कहा कि बिना किसी साक्ष्य के किसी एक शिक्षक द्वारा लगाए गए अनर्गल आरोप के आधार पर कर्तव्य निष्ठ खण्ड शिक्षा अधिकारी का निलम्बन सर्वथा अनुचित एवं विभाग की छवि धूमिल करने वाला है।

यह भी पढ़ें : इसलिए युवक ने एक ही मंडप में रचाई दो युवतियों से शादी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular