Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बीईओ की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक

Gonda News:बीईओ की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक

संवाददाता

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज विकास क्षेत्र के न्याय पंचायत धनावा में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय शाहपुर प्रथम में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती उमा ओझा एवं श्रीमती रश्मि देवी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। मिशन प्रेरणा के लक्ष्य के अनुपालनार्थ एआरपी कमलेश यादव, हरि प्रसाद यादव एवं अनुराग कुमार ने तीनों मॉड्यूल्स को शिक्षकों के साथ साझा किया तथा प्रेरक ब्लॉक बनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए वरिष्ठ प्रधानाध्यापकों ने भी अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मिशन प्रेरणा का उपयोग कर बच्चों में लर्निंग आउट कम का लक्ष्य प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक उमेश कुमार ने किया। इस बैठक में न्याय पंचायत से आए गुरुजनों में इंद्र कुमार सिंह, राज कुमार शुक्ला, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार यादव, अवधेश कुमार, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, कैलाश नाथ शुक्ला, सुखराम, पूजा सिंह, हरि नारायण, विनय कुमार, विजय जायसवाल, सूर्यनाथ मौर्य, प्रदीप कुमार, हेवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : इसलिए 31 घंटे से ओवरहेड टैंक पर चढ़े हैं दो भाई

Gonda News:बीईओ की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक
RELATED ARTICLES

Most Popular