Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बिरादरी के गरीबों को चिन्हित कर मदद करेगा इदरीसी समाज

Gonda News:बिरादरी के गरीबों को चिन्हित कर मदद करेगा इदरीसी समाज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। यूनाइटेड इदरीसी फ्रन्ट के पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष मो. मोबीन इदरीसी व संगठन के प्रदेश सचिव फ़िरोज़ अहमद इदरीसी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव नवीन इदरीसी ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से पूर्व की भाँति इदरीसी समाज के गरीब परिवारों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उन परिवारों को हर संभव मदद करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन पूरी तन्मयता के साथ समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सचिव फिरोज ने इदरीसी फ्रन्ट के पदाधिकारियों को संगठन के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इदरीसी समाज को आगे बढ़ाने में जो भी बाधा उत्पन्न हो रही है, उन्हें शीघ्र ही दूर करने का काम किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री सईद इदरीसी, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज इदरीसी, बुग्गन प्रिंन्स, शकील अहमद, मो. कलीम, इबरार अहमद, अब्दुल हफ़ीज़, इश्तियाक अहमद, रिजवान, सोहराब, रेहान, हाजी नूरुद्दीन, नजमुद्दीन, कल्लू, मो. मजीद, नूर मोहम्मद, जाकिर अली, अतीउल्लाह, सूफियान, सलमान, तारिक, शाहिद, कैय्यूम आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढें : स्कूल फीस पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular