जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस ने आचार संहिता का अनुपालन न करने व बिना अनुमति के जिला पंचायत सदस्य तृतीय कटरा बाजार के प्रत्याशी त्रिवेनी प्रसाद निषाद का चुनावी प्रचार कर रही वाहन संख्या यूपी43आर/0775 मय 02 अदद लाउडस्पीकर के साथ सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतेष कुमार मिश्र ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी परिपेक्ष में कटरा बाजार थाने के उप निरीक्षक राज कुमार यादव व दुर्गेश कुमार तथा आरक्षी गौरव सिंह ने उपरोक्त जीप को बिना अनुमति प्रचार करते पाए जाने पर सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही त्रिवेनी प्रसाद निषाद प्रत्याशी जिला पंचायत तृतीय कटरा बाजार गोण्डा के विरुद्ध अंतर्गत धारा-171-एच भादवि अभियोग पंजीकृत किया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
