संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया है कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष-2021-22 में वर्ष 2020 के लिए दिए जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों यथा सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहनलाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पांडे बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान, तथा उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान हेतु साहित्यकारों /विद्वानों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम, पता दूरभाष सहित तथा जिनके नाम की संस्तुति की जा रही है उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि 51 हजार रुपए होगी। एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के साहित्यकार रचनाकार अपना आवेदन पत्र नियमावली के अनुरूप तैयार कर उनके माध्यम से निदेशक, उप्र हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन, 06 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ को भेजे जाने हेतु दे सकते हैं। आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2021 है। बाल साहित्य सम्मान नियमावली 2015 संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से संबंधित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें :डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
