Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी सम्मानित

Gonda News:बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी सम्मानित

संवाददाता

गोण्डा। विकास खण्ड वज़ीरगंज के अशोकपुर टिकिया में नई पहल शिक्षा परियोजना, एक्शम एड एवं आदित्य बिड़ला कैपिटल्स के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला, वाद विवाद, दौड़ और कुर्सी संगीत प्रतियोगिता कराई गई। नई पहल के समन्वयक सौरभ दूबे ने बताया कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। सहायक जिला समन्वयक शाहिद एवं अलका सिंह ने बच्चों से उनके सपनों के बारे में पूछा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिला आरक्षी वर्षा सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया। जय सिंह ने गीत गाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। चित्रकला प्रतियोगिता में अमन आनन्द प्रथम, रिया सिंह द्वितीय, ऋषि आनन्द तृतीय व दौड़ में सौम्या प्रथम, मयंक सिंह द्वितीय, पल्लवी तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को मुख्य अतिथि जय सिंह कृषि विभाग वजीरगंज, विशाल गौतम कांस्टेबल वज़ीरगंज, नरेंद्र कौशल शिक्षक, महिला आरक्षी वर्षा सिंह, आकांक्षा मिश्रा, नरेन्द्र कौशल व शान्ती फाउन्डेशन की अध्यक्ष पिंकी देवी, कोषाध्यक्ष रमेश आनन्द के द्वारा गिफ्ट व कापी पेन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन शिक्षक सुनील कुमार आनन्द ने किया। उन्होंने सभी को सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular