Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह का निधन

Gonda News:बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह का निधन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को सुबह से ही उनके आवास पर अधिवक्ताओं व अन्य लोगों का तांता लगा रहा। अवकाश के बावजूद बड़ी संख्या में वकीलों ने उनके आइटीआई चौराहे के समीप आवास पर पहुंचकर उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। अधिवक्ता हितों के लिए जुझारू संघर्षशील पहचान वाले विजय सिंह बेहद मिलनसार व मृदभाषी स्वभाव के थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी, निवर्तमान अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, राम कृपाल शुक्ला, महामंत्री मनोज सिंह, प्रदीप पांडेय, गौरीशंकर चतुर्वेदी, रीतेश यादव, महराज कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत पाण्डेय, केके श्रीवास्तव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। अधिवक्ता परिषद द्वारा भी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। परिषद के संरक्षक व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता घनश्याम पांडेय, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री धनलाल तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज विजय कुमार सिंह के किए गए कार्यों को हमेशा याद करेगा। शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण किया गया। इस मौके पर रामावती चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, बृजलाल तिवारी, श्याम जी तिवारी, रामजी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular