Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बहू की समझदारी और सास की जिम्मेदारी से घर में आएगी...

Gonda News:बहू की समझदारी और सास की जिम्मेदारी से घर में आएगी खुशहाली

कई स्वास्थ्य उपकेद्रों पर सास-बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज के उप स्वास्थ्य केद्र रेक्सडिया, धनावा, मुंडेरवा व शाहपुरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सास-बहू सम्मेलन का आयोजन अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा की अगुवाई में किया गया। इसमें बढ़ते जन्म-दर पर अंकुश लगाने के लिए लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण क़दमों के बारे में माताओं को जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना चाहिए। परिवार नियोजन के बारे में चिकित्सकों ने बताया कि बहू की समझदारी, सास की जिम्मेदारी से ही घर में खुशहाली आएगी। इस दौरान हम दो हमारे दो के लिए लोगों को संकल्प दिलाया गया। डॉ सुरेश चंद्रा ने कहा कि प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें सास-बहू सम्मेलन काफी लोक प्रिय है। लिहाजा बहू के साथ सास को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। आमतौर पर सास परिवार में निर्णायक की भूमिका निभाती हैं। परिवार नियोजन जैसे मुद्दों पर इनकी जागरूकता मातृत्व स्वास्थ्य में सुधार लाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। सम्मेलन में सास व बहुओं को परिवार नियोजन के नवीन विधियों व सावधानियों के बारे में बताया गया। डॉ चंद्रा ने कहा कि दोनों के समन्वय से परिवार नियोजन को परवान चढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : …तो पूर्वांचल में इसलिए फेल हो रहींं परिवार नियोजन योजनाएं

ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) सुरेंद्र यादव ने बताया कि आमजन के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत समेत अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गंभीर बीमारियों से मातृ व शिशु को बचाने के लिए जीवनरक्षक टीके लगाए जा रहे हैं। बीसीपीएम ने गर्भवती व धात्री महिलाओं और नौनिहालों का समय से टीकाकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध, अंडे आदि पौष्टिक भोजन का सेवन करने से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) संजय यादव ने लोगों को विभाग दारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय से टीकाकरण कराने और अपना बैंक खाता अवश्य खुलवाने को कहा। सम्मेलन में एएनएम रचना ने महिलाओं को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सीमित परिवार होंने पर नसबन्दी कराने को कहा द्य नसबन्दी के लिए समय-समय पर सीएचसी पर कैंप लगाए जाते हैं। उन्होंने महिलाओं से संस्थागत प्रसव कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहता है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। सास बहू सम्मेलन में परिवार नियोजन अपनाने और नव वधुओं को विभाग की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया द्य सम्मेलन का उद्घाटन रेक्सडिया ग्राम प्रधान ध्रुवराज यादव ने किया। सम्मेलन में स्टाफ नर्स मनीष मीणा, संगिनी सुनीता गुप्ता, रेक्सडिया व पूरे अंगद ग्राम पंचायत की आशा व आंगनवाड़ी संगीता देवी, अखिलेश कुमारी, कुसुम सिंह, प्रीति, लीलावती समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं सम्मलित हुईं।

यह भी पढ़ें : बहन की शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे तीन सगे भाइयों की मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular