Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बस-ट्रक भिड़ंत में 10 जख्मी

Gonda News:बस-ट्रक भिड़ंत में 10 जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत रोडवेज बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में करीब दस लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लखनऊ से गोण्डा डिपो की रोडवेज बस गोण्डा जा रही थी। हाइवे रोड पर स्थित परसा गोड़री गांव के पास रोडवेज बस ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे करीब दस यात्रियों को गंभीर चोटें आईं है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में ट्रक चालक पंकज पाठक, धानेपुर के परशुराम मिश्रा, वजीर मोहम्मद, जिला तानपुर के निर्मल शुक्ला, श्रीमती राधा व रमेश कश्यप निवासी सतरिख बाराबंकी, आर्यनगर उतरौला की परवीन, कानपुर के धीरेंद्र सिंह तथा उन्नाव के अजय सिंह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular