Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बलवा करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:बलवा करने के दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। परसपुर थाने की पुलिस ने बलवा करने के 02 आरोपियों लल्लू यादव पुत्र बैजनाथ, अरुण कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासीगण ग्राम मरचौर पूरे मदरिया थाना परसपुर को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 147.148.323.324.308 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वादी मंशाराम पुत्र श्रीराम बिलास यादव निवासी ग्राम मरचौर पूरे मदारिया के भाई जगन्नाथ यादव ने प्रधान के कार्यो की जांच हेतु जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी, जिसमें कहा गया था कि 19.02.2021 को भूमि संरक्षण अधिकारी व अन्य सम्बन्धित जांच कर्मी जब ग्राम प्रधान के घर के पास बने सार्वजनिक शौचालय व तालाब का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अभियुक्त गणों द्वारा अपने साथी अभियुक्तों के साथ सामूहिक रूप से गाली-गुप्ता देते हुए वादी के भाई जगन्नाथ को लाठी-डण्डा, फरसा से मारा पीटा गया था। इसमें जगन्नाथ को गम्भीर चोटें आई थीं। वह मौके पर ही बेहोश हो गया था। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular