Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:बच्चों की देखरेख व संरक्षण को लेकर आशीष हुए सम्मानित

Gonda News:बच्चों की देखरेख व संरक्षण को लेकर आशीष हुए सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बच्चों की देखरेख व उनकी सुरक्षा के प्रति सराहनीय कार्य पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने चाइल्ड लाइन कौलेब प्रभारी आशीष मिश्रा की प्रंशसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एएसपी ने कहा कि श्री मिश्रा ने अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करते हुए लावारिस व अनाथ बच्चों अथवा देखभाल व संरक्षण वाले बच्चों को उनके परिवार से मिलाने या उन्हे संस्था में संरक्षित करने में बखूबी से अपना कार्य कर रहे हैं। उन्होने बताया कि बच्चों के मिलने के बाद उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं अथवा कानूनी सुविधाओं को तत्काल मुहैया कराने में इनका भरसक प्रयास रहता है। प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद जिला समन्वयक श्री मिश्रा ने बताया कि एएसपी द्वारा दिये गये प्रमाण पत्र से उन्हे कार्य करने उत्साह की अनुभूति होगी। उन्होने बताया कि इस प्रमाण पत्र का श्रेय उनकी टीम को भी जाता है, जिनके सहयोग से ही आज वह सम्मानित हुए हैं। इसके साथ ही एएसपी ने विशेष किशोर पुलिस इकाई के आरक्षी अरविन्द कुमार यादव को भी सम्मानित किया। उन्हांने कहा कि वे सभी अपने जिम्मेदारियों का निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। प्रमाण पत्र मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सदस्यगण नीलम श्रीवास्तव, सैयद कासिम हुसैन काजमी, अनुपमा श्रीवास्तव, थारू जनजाति महिला विकास समिति, चाइल्ड लाइन कोलैब के संस्था प्रमुख कैलाश नाथ पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के दीपक दूबे, सीडब्लूसी के मनोज कुमार ने बधाई दी है।

यह भी पढें : राष्ट्रपति के बेटे ने पिता के खाते से वेश्या को किया 18 लाख का पेमेंट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular