आयुक्त ने कैम्प कार्यालय पर किया कोविड वैक्सीनेशन की मंडलीय समीक्षा
संवाददाता
गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने रविवार को कोविड वैक्सीनेशन के कार्यों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि मंडल के सभी जनपदों में आगामी निर्धारित तिथियों में हेल्थ वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि मंडल के जनपदों में अब तक 4 चरणों में जनपद गोंडा में 70.5 प्रतिशत, बहराइच में 77.3 प्रतिशत, बलरामपुर में 99.6 प्रतिशत तथा श्रावस्ती में 84.3 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है। आयुक्त ने निर्देशित किया है कि आगामी 4 फरवरी को छूटे हुए समस्त हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण हेतु निर्धारित चरणों के अनुसार टीकाकरण कर उसे पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। फ्रंटलाइन वर्कर्स का आगामी 5, 11, 12, 18, व 22 फरवरी 2021 को टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक राहुल पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
