विकास सोनी
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली अन्तर्गत ग्राम पंचायत शीशामऊ में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से सुबह एक नवयुवक का शव लटकता मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरि कृष्ण शुक्ल (22) पुत्र गोपाल शुक्ल निवासी ग्राम शीशा मऊ बताया जा रहा है। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
