01 अदद स्विफ्ट डिजायर व 04 अदद फर्जी नम्बर प्लेट बरामद
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। मनकापुर थाने की पुलिस ने फर्जी नबर प्लेट लगाकर कार चलाने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि उप निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय मय पुलिस टीम के साथ सब्जी मण्डी मनकापुर गेट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि कुछ लोगों के एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी होने के बारे में सूचना मिली। बताया गया है कि उस पर फर्जी नंबर बीआर का लगा है तथा गाड़ी के पीछे गैगैस्टर नंद किशोर का बड़ा सा स्टीकर लगा है। गाड़ी में बैठे लोग कही अपराध करने की फिराक में जा रहे हैं। इस सूचना पर जब पुलिस कार के पास पहुंची तो उसमें बैठे लोग उतरकर भागने लगे। उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित सिंह पुत्र स्व. राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा सूरज कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गण चिरैया चौराहा मौजा भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर बताया। कार को चेक करने पर लगी नंबर प्लेट फर्जी व कार के अंदर से चार भिन्न-भिन्न नंबरो की नंबर प्लेट पायी गयी। अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारकर्ता टीम में मुख्य आरक्षी रमेश यादव व आरक्षी रुपेश पटेल शामिल रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
