Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:फरियादी बोले थैंक्यू डीएम सर

Gonda News:फरियादी बोले थैंक्यू डीएम सर

17 प्रकरणों को डीएम ने स्वयं मौके पर किया निस्तारित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सम्पूर्ण समाधान दिवस तरबंज में डीएम ने 17 फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित मामलों में लाभार्थियों को स्वयं अपने हाथों से वहीं पर स्वीकृति पत्र का प्रमाणपत्र प्रदान किया। डीएम मार्कण्ेडय शाही ने कृषि विभाग की 05, तहसील से सम्बन्धित 06, बैंक की 01, समाज कल्याण विभाग की 01, प्रोबेशन विभाग की 01, ब्लाक स्तर की 02 तथा मत्स्य विभाग की 01 शिकायत सहित कुल 17 शिकायतों को मौके पर ही निपटाया। डीएम ने अमदही निवासी प्रभात कुमार सिंह की खतौनी में गलत अंकना को तत्काल दुरुस्त कराकर तुरन्त संशोधित खतौनी दिलाई। ग्राम जमालखानी निवासिनी श्रीमती सरोज को पशु खरीदने हेतु एलडीएम को भेजकर तत्काल ऋण स्वीकृत कराया तथा स्वीकृति पत्र दिया। गिरधरपुर तरबगंज निवासिनी श्रीमती पत्नी सत्य नरायन मिश्रा की पत्नी को मौके पर ही विधवा पेंशन का स्वीकृति पत्र दिया। सेहरिया निवासी अरविन्द सिंह की धान खरीद न होने की शिकायत पर डिप्टी आरएमओ को तत्काल मौके पर भेजकर धान बिकवाया। जिलाधिकारी ने इसी प्रकार 13 अन्य फरियादियों की शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया। त्वरित समाधान से गदगद फरियादियों ने डीएम को थैंक्यू बोलकर आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular