जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक बजे एक प्लास्टिक सामान के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू होने लगी। आग की लपटें दूर तक फैल रही थी। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर के बीचोबीच चौक से सटे मालवीय नगर इलाके की सकरी गली में स्थिति एक प्लास्टिक सामान के गोदाम मे आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया । एहतियात बरतते हुए गोदाम के आस पास लोगों के घरों को खाली करवा लिया गया। आग का विकराल रूप देख कर लोगों में दहशत का माहौल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से लोगों को दूर किया।
यह भी पढ़ें : अस्पताल के ICU में लगी आग, नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
जानकारी के मुताबिक, चौक से सटे मालवीय नगर की गली में सागर लधानी और विकास लाधानी की घर में ही प्लास्टिक सामान व क्रॉकरी की दो बड़ी दुकानें है, जिसका गोदाम घर की ऊपरी मंजिल में है। रविवार देर रात गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने घर के पूरे एक फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की वजह से मकान का ऊपरी छज्जा ढह गया। मकान बड़ा होने के कारण गलियों में लोग चारों तरफ से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। अग्निशमन के कर्मियों व लोगो द्वारा कई घंटों आग पर काबू नही पाया जा सका। आग पर काबू पाए जाने के लिए मकान के ऊपरी हिस्से में एक दीवार भी तोड़ी गई। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। गोदाम गली में होने के कारण दमकल कर्मियों और आसपास के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों और स्थाई लोगो के सामुहिक प्रयास के घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। गोदाम मालिक द्वारा आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया गोदाम रिहायशी इलाके में है। समय रहते आग पर काबू पाया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें : परास्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर 22 तक लें प्रवेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
