Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Gonda News:प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

ब्लॉक संसाधन केंद्र कर्नलगंज पर हुआ कार्यक्रम

संवाददाता

गोण्डा। कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने दीप प्रज्वलित कर प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी आरएन पांडेय व प्राचार्य सरजू महाविद्यालय कार्यक्रम में उपस्थित रहे। टीएलएम व विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में न्याय पंचायत सीसामऊ प्रथम, कटरा शहबाजपुर द्वितीय व भभुवा न्याय पंचायत तृतीय स्थान पर रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में नेहा सिन्हा प्राथमिक विद्यालय छतौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शताक्षी पाण्डेय द्वितीय व राकेश कुमार वर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में मानसी प्राथमिक विद्यालय रुदौली प्रथम, लकी प्राथमिक विद्यालय मल्लाहन पुरवा द्वितीय, हरिओम पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय उसरेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी पीपीटी व वीडियो क्लिप के माध्यम से दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कायाकल्प योजना व परिवर्तित क्लास रूम के बारे में प्रस्तुतीकरण किया। एआरपी कमलेश यादव ने लिंग संवेदीकरण पर, एआरपी अनुराग यादव ने ई-पाठशाला व रीड अलांग एप पर प्रस्तुतीकरण दिया। आदर्श सिंह ने शारदा अभियान के बारे में पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया। बाबूलाल यादव ने मानव संपदा के बारे में जानकारी दी। एसएमसी अध्यक्ष भवानीगंज केपी सिंह को उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान सकरोरा श्री मोहनलाल को कायाकल्प में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक व जागरूक नागरिक उपस्थित रहे ।प्रत्येक न्याय पंचायत से दो बालक व बालिकाओं को चयनित कर 10 बालक व 10 बालिकाओं को प्रेरक बालक बालिका का प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में सभी न्याय पंचायत के स्टाल लगाए गए। समेकित शिक्षा मध्यान भोजन के स्टाल की सभी ने सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय बरौलिया कमपोजिट विद्यालय कर्नलगंज व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह,देवेंद्र सिंह जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, राज्य शैक्षिक महासंघ के मांडलिक मंत्री गजाधर सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष केपी सिंह, वार्डन मंजू सिंह ग्राम प्रधान मोहन लाल तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने संबोधित किया तथा दिनेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी अभिभावकों शिक्षकों व बच्चों को शिक्षा शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular