प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक कस्बे में स्थित जनता इन्टर कालेज में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी के बडे भाई और सदस्य जिला पंचायत ओंकार बन रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान और बीडीओ पन्नालाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर डॉ अजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया जो सराहनीय रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक के बच्चों द्वारा अनेकता में एकता, योगा डान्सऔर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। माडल प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक, विशुनपुर संगम, लालपुर, यूपीएस इटियाथोक, सोमरही, भीखमपुरवा के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। टीएलएम प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर पर प्राथमिक विद्यालय एकडंगा और यूपीएस इटियाथोक को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया। तृतीय पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय अयाह द्वितीय और सांत्वना पुरस्कार लालपुर, जगन्नाथीपुर, तीतगांव करुवापारा, बेनीपुर को प्रदान किया गया। इस मौके एआरपी केके सोनकर, विनोद मिश्र, प्रमोद कुमार, मनोज यादव, रितुराज यादव, देव प्रभाकर पांडेय, अमित कुमार, स्वामीनाथ उपाध्याय, शुभम जैसवाल, जीतेंद्र मौर्य, मो रफी, डॉ अखिलेश शुक्ल, डॉ चंद्र किशोर वर्मा, शोभा जैक्शन, तृप्ति बंसल, सुमन, मनोज दीक्षित, दुर्गा प्रसाद, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन डॉ मीना, नीलम श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, इदरीस खां, ज्योति कटियार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
