Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:प्रेम प्रसंग में हुई थी टेण्ट हाउस संचालक की हत्या

Gonda News:प्रेम प्रसंग में हुई थी टेण्ट हाउस संचालक की हत्या

महिला सहित तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

संवाददाता

मोतीगंज, गोण्डा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक टेंट हाउस संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के तुर्काडीहा गांव निवासी सुरेश कुमार वर्मा पुत्र गुरजे वर्मा की लाश बृहस्पतिवार को ग्राम सोठिया थाना मोतीगंज के बालपुर चमरन पुरवा गांव के पास एक पानी की हौज में मृत पड़ी मिली थी। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया था। मृतक के भाई विजय कुमार वर्मा द्वारा थाने पर दी गई तहरीर आरोप लगाया है कि उसका भाई सुरेश कुमार वर्मा का बालपुर चमरन पुरवा निवासिनी एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था। अवैध संबंध के कारण उस गांव में आना जाना लगा रहता था। इसको लेकरं महिला के जेठ और ससुर ने गांव में आने से कई बार रोका थ। विजय ने बताया कि कई बार इन लोगों ने धमकी भरे स्वर में कहा कि अपने भाई को रोक दो, वरना इन्हें जान से मार डालेंगे। घटना वाले दिन भी मेरा भाई प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गया था, जिसकी लाश सुबह घर के बगल पानी की टंकी के हौज में पड़ी मिली। इस संबंध में मृतक के भाई विजय कुमार द्वारा महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के भाई के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढें : हंगामे के बीच लेबर बजट पारित, 23 जिपं सदस्यों ने दिया इस्तीफा


RELATED ARTICLES

Most Popular