Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:प्रेमी के घर पहुंची युवती की बांके से हत्या

Gonda News:प्रेमी के घर पहुंची युवती की बांके से हत्या

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को एक युवती की बांका से गला काटकर दर्दनाक हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रथम दृष्टया युवती के मायके वालों पर शक जता रही रही है। सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय भी फोर्स के साथ गांव पहुंचकर छानबीन किया तथा अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। घटना के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सिसैया गांव में आरिफ की 22 वर्षीय बेटी सोनिया खातून की शादी गांव के ही लालू के साथ हुई थी। सोनिया पहले से ही गांव के एक लड़के से प्यार करती थी। वह उसके साथ मुम्बई गई थी किन्तु परिजन उसे पुलिस की मदद से वापस लाए और उसकी शादी दूसरे लड़के से कर दी। इसके बाद भी उसका अपने प्रेमी से मिलना जुलना जारी रही। इसी क्रम में मंगलवार को भी वह अपने ससुराल से प्रेमी के घर गई थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई, तो वे अपने कुछ निकट सम्बंधियों को साथ लेकर प्रेमी के घर जा पहुंचे और बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर युवती की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद गांव वालों के सामने ही बांका लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवती के मायके वालों द्वारा हत्या किए जाने के साक्ष्य सामने आ रहे हैं। युवती के मायके वाले फरार हो गए हैं। पुलिस टीम मौके पर है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढें : अंतिम संस्कार से लौट रही पिकअप व ट्रक में भिड़ंत, सात की मौत, 10 घायल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular