जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। प्रेमिका की हत्या से दुःखी एक प्रेमी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव के बाहर गुरुवार को एक पेड़ से युवक का शव गमछे से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कौड़िया थाना क्षेत्र एक गांव में मंगलवार को ससुराल से प्रेमी के घर भाग कर आई प्रेमिका की हत्या कर दी गई थी। नाराज मामा ने अपने सगी भांजी की धारदार हथियार से प्रेमी के घर के बाहर गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि दबंगों के डर से प्रेमी के घर का पूरा परिवार घटना के बाद से घर छोड़ कर कहीं चला गया था। घटना के तीन दिन बाद गुरुवार की दोपहर में प्रेमी नसीब अली पुत्र मानु ने कटरा बाज़ार थाना क्षेत्र के कटाहवा पठानपुरवा गाँव के समीप एक पेड़ से फाँसी लगा कर जान ले ली। इस संबंध में कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है।
यह भी पढें : भारत ने दी कोरोना को मात? 24 घंटे में 15 राज्यों में कोई मौत नहीं
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
