संवाददाता
गोण्डा। ब्लॉक संसाधन केंद्र कर्नलगंज पर चार दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का ईसीसीई केंद्रों के संचालन के संदर्भ में प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण में दो बैच में 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह एवं प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुशीला मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। अभियान गीत के साथ प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण में पूर्व प्राथमिक शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। आप सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज के सबसे अपवंचित वर्ग के बच्चों को विद्यालय शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा। निश्चित रूप से छोटे बच्चों को पढ़ाना व उन्हें खेल खेल में सिखाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, किंतु कार्य कठिन है। इसलिए करने योग्य भी है। आप सभी अपनी आत्मा की आवाज को सुनते हुए वर्ष के तीन से पांच वर्ष के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा खेल खेल में उपलब्ध कराएं, जिससे बच्चों का विद्यालय में ठहराव व उपस्थिति बढ़ेगी और बच्चों को प्रेरणा लक्ष्य हासिल हो सकेगा। प्रशिक्षण को चार दिन तक सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रशिक्षक अनुराग कुमार, प्रशिक्षिका राधा देवी, कलावती व संगीता देवी को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद दिया गया। 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दो बैच में दूसरे चक्र का प्रशिक्षण 12 फरवरी से 15 फरवरी तक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के अनुसार पूर्व प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा।
यह भी पढें : प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री पढ़ाई के लिए ऐसे करें पंजीकरण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
