संवाददाता
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के आदेश पर मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टामसन इंटर कालेज तथा लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय एलबीएस में प्रशिक्षण के पूर्व व प्रशिक्षण के उपरान्त तीन बार सैनीटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने बताया कि मतदान कार्मिक कोरोना संक्रमण की चपेट में न आएं। इसके लिए दोनों प्रशिक्षण स्थलों पर दोनों पालियों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रशिक्षण कक्षों में हैंड सैनिटाइजर व पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी सभी प्रशिक्षण कक्षों में सैनिटाइजेशन का कार्य जारी रहेगा। वहीं डीएम श्री शाही ने सभी कार्मिकों से अपील की है कि वे लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा निर्वाचन कार्य में अपनी जिम्मेदारी का सम्यक निर्वहन करें।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
