Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:प्रधान पुत्र को मारने के लिए दी सुपारी, पांच पर मुकदमा

Gonda News:प्रधान पुत्र को मारने के लिए दी सुपारी, पांच पर मुकदमा

संवाददाता

गोण्डा। प्रधान पुत्र को मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के काजीदेवर निवासी प्रधान पुत्र सुशील शुक्ला ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि शुक्रवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के पड़री बल्लभ गांव निवासी एक व्यक्ति ने घर पर पहुंचकर उन्हें बताया कि उनके हत्या की सुपारी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर ने बताया कि प्रधान पुत्र की तहरीर पर डॉ. हरिशंकर, मनकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगना बाजार नरेशवा निवासी रामतेज वर्मा, थाना मोतीगंज के पिकौरा सधईपुरवा निवासी रिकू वर्मा, पूणेंदु तिवारी व प्रदीप तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। काजीदेवर निवासी आरोपित पूणेंद्र तिवारी का कहना है कि उनके व बेटे के ऊपर एक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने मामले की जांच सीबीसीआइडी से कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular