जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने पंचायत चुनाव में अशांति पैदा करने की कोशिश के आरोप में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के साथ ही साथ अशांति एवं अराजकता फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को दिए गए थे। इस क्रम में कर्नलगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ के प्रधान पद के दो दावेदारों (प्रत्याशियों) व उनके समर्थकों के बीच हुए आपसी विवाद के चलते दोनों पक्षो की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अशांति फैलाने व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ’हमारा संदेश स्पष्ट है कि शांति भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।ऐसे लोगां के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जायेगा।’
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
