संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खंड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत दिनारी के नवनिर्वाचित प्रधान जहीर खां ने अपने ग्रामसभा क्षेत्र के 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने लोगों से अपील की वे अपना कोरोना वैक्सीनेशन महा अभियान में पंजीकरण करवाकर वैक्सीनेशन करवाकर अपना और अपने परिवार के लोगों का संक्रमण से बचाव करें। इसी के साथ विकास खंड कटरा अन्तर्गत 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण सीएचसी कटरा बाजार के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज से आच्छादित किया गया। टीका लगवाने के बाद भी 45 दिनों तक एहतियात बरतने व मास्क सहित कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में एएनएम व आशा बहुओं, सफाई कर्मियों के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
