Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:प्रधानों के खिलाफ वर्षां से लम्बित जांचों का ब्यौरा तलब

Gonda News:प्रधानों के खिलाफ वर्षां से लम्बित जांचों का ब्यौरा तलब

11 जुलाई को डीएम करेंगे ब्लाक वार समीक्षा

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2017 से गत माह जून 2021 तक जितने भी ग्राम प्रधानों के विरूद्ध जांच कार्यवाही संस्थित की गई है, के समस्त प्रकरणों की विकासखण्ड वार सूची प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में अनियमितताओं के लिए दोषी पाए गए ग्राम प्रधानों के विरुद्ध दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली के प्रकरण लम्बित हैं, की विकास खण्डवार सूची तथा जिन प्रकरणों में जांच पूर्ण होकर आख्या प्राप्त हो चुकी है, परन्तु अन्तिम निर्णय लिया जाना शेष है, की सूची एवं जांच में लम्बित चल रहे प्रकरण जो विभिन्न अधिकारियों के स्तर पर लम्बित है, का सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विवरण के साथ इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध कराई जा रही सूचना में कोई प्रकरण छूटा नहीं है। जिलाधिकारी श्री शाही ने बताया कि जांच अधिकारियों के स्तर पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा उनके द्वारा आगामी 11 जुलाई को सायंकाल 05 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की जायेगी।

यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular