निमोनिया से बचाव को आशा व एएनएम होंगी दक्ष
संवाददाता
बहराइच। तराई में निमोनिया प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग व सेव द चिल्ड्रेन के सहयोग से विश्वास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत फ्रंट लाइन के स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम और आशा की क्षमता वृद्धि के लिए जनपद के दो ब्लाकों पयागपुर और हुजूरपुर में निमोनिया स्किल लैब की स्थापना की जानी थी, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में निमोनिया स्किल लैब का उद्घाटन मंगलवार को एडी हेल्थ डॉ अरविंद कुमार ओझा ने किया। इस मौके पर उन्होने बताया कि निमोनिया स्किल लैब क्षेत्र की आशा और एएनएम को दक्ष करने मदद करेगा, जिससे निमोनिया से होने वाली मौतों में गिरावट आएगी। उन्होने बताया कि स्किल लैब में आशा और एएनएम को निमोनिया के लक्षणों की जानकारी के साथ जल्द ही खतरों को पहचान कर प्राथमिक उपचार व संदर्भन करना सिखाया जाएगा। दक्ष आशाएँ गृह भ्रमण के दौरान नवजात शिशुओं में निमोनिया के शुरुआती लक्षणों को पहचान कर प्राथमिक उपचार व गंभीर निमोनिया से ग्रसित शिशुओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर करेंगी। इस दौरान आशाओं को सेव द चिल्ड्रेन की तरफ से आशा निमोनिया किट जिसमें थर्मामीटर, साँसों कि गिनती के लिए टाइमर, केस रेकॉर्ड शीट, एएमयू टेप व आईईसी माटेरियल वितरित किया गया। इस मौके पर अधीक्षक मृत्युंजय पाठक, मेडिकल ऑफिसर डॉ संदीप मिश्रा, एसीएमओ प्रशासन डॉ योगिता जैन, सेव द चिल्ड्रेन के प्रोग्राम मैनेजर अनिल तिवारी, बीपीएम अनुपम शुक्ला व बीसीपीएम धर्मेन्द्र मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
