Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति जरूरी, नहीं शुरू होगी कोई...

Gonda News:प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति जरूरी, नहीं शुरू होगी कोई नई परम्परा

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज गोण्डा। शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर सभी उपनिरीक्षक व आरक्षीगण शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। यह बात मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने थाना परिसर में आयोजित, उप निरीक्षकों एवं आरक्षियों को दिए कड़े निर्देश। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि दुर्गा-पूजा एवं दशहरा पर्व के आयोजन में कोविड-19 का पालन हर दशा में सुनिश्चित कराया जाए, कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। कोई भी मूर्ति सड़क के किनारे चौराहा स्थलों पर नहीं रखी जाएगी तथा मूर्ति स्थल पर ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं होगी। कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन किया जाना चाहिए। शासन की मंशा के अनुसार ही मूर्तियां रखी जाएंगी, और कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। पहले से ही संवेदनशील गांवों का भ्रमण कर, लोगों से विचार विमर्श कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहें। मूर्ति के आयोजक कोरोना 19 के बचाव के दृष्टिगत, मास्क, सैनिटाइजर तथा थर्मल स्कैनर व स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मूर्ति की स्थापना के लिए प्रशासन की अनुमति अनिवार्य है। पंडालों में आने व जाने के रास्ते अलग-अलग होंगे। पाण्डाल व मैदान की क्षमता के सापेक्ष सिर्फ 50 फीसद लोगों अथवा अधिकतम 200 लोगों को ही आने की अनुमति होगी। डीजे व जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मंदिरों में पूजा-पाठ, सजावट आदि पर कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा, परंतु मंदिरों में भी शासन द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराना जरूरी है। हर पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर रखनी चाहिए तथा सभी बीट प्रभारी व पुलिसकर्मी भ्रमण सील रहकर, शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए तत्पर रहें। इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, कहोबा पुलिस चौकी प्रभारी भोला शंकर, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, उपनिरीक्षक रामअचल, उप निरीक्षक सुनील यादव, उप निरीक्षक विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्य नारायण चौरसिया तथा थाने के सभी आरक्षी महिला आरक्षी गण मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular