Friday, March 6, 2026
Homeराष्ट्रीयGonda News:प्रतिभावान युवाओं को पुलिस बनाएगी 'सोशल मीडिया वालंटियर'

Gonda News:प्रतिभावान युवाओं को पुलिस बनाएगी ‘सोशल मीडिया वालंटियर’

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक की पहल पर जोन के सभी 11 जिलों में ’सोशल मीडिया वालंटियर्स’ तैयार किए जाएंगे। इसके लिए स्टोरी व कैप्शन राइटिंग, डिजिटल मीडिया, फिल्म मेकिंग व वीडियो एडिटिंग आदि क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं तथा बच्चों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर पुलिस के जोनल कार्यालय, परिक्षेत्रीय एवं जनपदीय कार्यालयों में कार्यरत सोशल मीडिया सेल के सहयोग के लिए सोशल मीडिया वालंटियर तैयार किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य करने के इच्छुक ऐसे युवाओं व बच्चों को आमंत्रित किया है, जो सोशल मीडिया में रुचि रखते हैं और अपनी प्रतिभा का उपयोग कर पुलिस की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि स्टोरी व कैप्शन राइटिंग, डिजिटल मीडिया, फिल्म मेकिंग व वीडियो एडिटिंग आदि क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं व बच्चों के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करने का यह एक बेहतरीन अवसर होगा। उन्होंने बताया कि इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। तकनीक में रुचि रखने वाले छोटे बच्चे भी अपना नाम दे सकते हैं। आइजी ने कहा कि इस कार्य हेतु इच्छुक व्यक्ति अपना विवरण जोन कार्यालय के मोबाइल नम्बर 9454457724 व 9161083357 पर नोट करा सकते हैं। जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कमेटी द्वारा इच्छुक युवाओं में से स्क्रीनिंग कर ’सोशल मीडिया वालंटियर’ का नाम फाइनल किया जाएगा। इससे जनता के साथ पुलिस का बेहतर संवाद हो सकेगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular