Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:पौने दो लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर 273 करोड़ की बाकीदारी

Gonda News:पौने दो लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर 273 करोड़ की बाकीदारी

शासन के निर्देश पर हो रही कनेक्शन काटने की तैयारी

संवाददाता

गोण्डा। पावर कॉरपोरेशन के चार खंडों में करीब पौने दो लाख उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इससे उपभोक्ताओं पर विभाग की 273 करोड़ रुपये की बकाएदारी हो गई है। ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश के बाद विभाग के अधिकारियों ने नेवर पेड उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बिजली बिल कभी न जमा करने (नेवर पेड) वाले उपभोक्ताओं के घर जाकर विभागीय टीम कनेक्शन काटने की कार्यवाई कर रही है। इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का एक और मौका दिया जाता है। उसके बाद बकाया वसूली के लिए विधिक कार्यवाई की जाएगी। इस प्रकार अब तक बिजली बिल का भुगतान न करने वाले करीब पौने दो लाख उपभोक्ताओं के घर में अंधेरा छा सकता है। बिजली बिल भुगतान न करने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। जिसमें आम उपभोक्ताओं के साथ सरकारी विभाग व बड़े व्यापारिक उपभोक्ता भी शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री की सख्ती के बाद अब पावर कॉरपोरेशन नेवर पेड वाले कनेक्शनों की जांच में जुट गया है। इन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच करने में अभियंताओं के पसीने छूट रहे हैं। 2017 के बाद सौभाग्य व अन्य योजनाओं के आने से बिजली उपभोक्ताओं में बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ है। ऐसे में अधिकांश नए उपभोक्ताओं ने एक भी बार बिजली का बिल भुगतान नहीं किया। जिनकी पड़ताल करने में बिजली कर्मियों व अभियंताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular