संवाददाता
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अंतर्गत मतदान की तारीख 19 अप्रैल तथा मतगणना की तारीख 2 मई को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में मतदान पार्टियों की रवानगी एवं वापसी स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना केंद्र के संबंध में स्थल का निर्धारण कर अधिग्रहण आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकासखंड पंडरी कृपाल की पोलिंग पार्टी गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, झंझरी की पोलिंग पार्टी अलहई महाविद्यालय उम्मेदजोत, मुजेहना की पोलिंग पार्टी चंद्रशेखर रामराजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवगंज धानेपुर, इटियाथोक की पोलिंग पार्टी रामदेव प्रसाद शुक्ला स्मारिका इंटर कॉलेज रामदेवनगर इटियाथोक, रुपईडीह पोलिंग पार्टी पार्वती इंटर कॉलेज आर्य नगर छतौनी, हलधरमऊ की पोलिंग पार्टी रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय नकहा बसंत गोंडा, परसपुर की पोलिंग पार्टी तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर, कटरा बाजार की पार्टी भारतीय इंटर कॉलेज बीरपुर कटरा, कर्नलगंज की पार्टी मंडी समिति, नवाबगंज की पोलिंग पार्टी महात्मा गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज, बेलसर की महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, तरबगंज की पोलिंग पार्टी किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज, वजीरगंज की पोलिंग पार्टी श्री दयानंद आयुर्वेदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज, मनकापुर की डीपी इंटर कॉलेज मनकापुर, छपिया की पार्टी मां गायत्री रामसुख पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय मसकनवा तथा ब्लॉक बभनजोत की पोलिंग पार्टी इंटर कॉलेज गाजीपुर गौरा चौकी से रवाना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिग्रहित विद्यालयों में ही पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य भी आगामी 02 मई को संपन्न कराया जाएगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
