संवाददाता
गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भैंसहा गांव के मजरे कटियारी पुरवा गांव में एक युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव निवासी प्रेम कुमार का बेटा आनंद कुमार (26) का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। मवेशियों के लिए चारा लाने गई गांव की कुछ महिलाओं ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो गांव वालों को बताया। आनंद के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज सिंह ने बताया कि आनंद के परिवार के लोग रिश्तेदारी में वरीक्षा कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। तभी आनंद ने फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष के मुताबिक आनंद मनोरोगी था।
