संवाददाता
गोण्डा। जिले में बहराइच रोड पर सिसई माफी के पास शनिवार सुबह पेड़ से चार पहिया वाहन कार के टकरा जाने से उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर तैनात चिकित्सक डॉ अंसार अहमद ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देख सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी आर्यनगर अजय पाण्डेय एवं एम्बुलेंस पायलट संतोष सिंह ने सामूहिक रूप से बताया कि कौडिया थाना क्षेत्र के गोण्डा बहराइच मार्ग पर सिसई माफी के पास लखीमपुर खीरी से चार पहिया वाहन कार से कुछ लोग गोण्डा आ रहे थे। तभी कार चालक ओम प्रकाश को झपकी आ गई और कार जाकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार चालक ओम प्रकाश (58) पुत्र राम शंकर लाल, उमेश (28) पुत्र राम लखन, प्रमिला (55) पत्नी ओम प्रकाश, सुनीता (48) पत्नी गिरीश चंद्र त्रिपाठी निवासी कूकनगर थाना खोडारे जनपद गोंडा के रूप में की गई। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर तैनात चिकित्सक डॉ अंसार अहमद ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देख सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
