बीईओ ने दिए प्रेरक स्कूल बनाने के टिप्स
संवाददाता
गोण्डा। कर्नलगंज विकास खण्ड के सीसामऊ में न्याय पंचायत की संकुल मीटिंग पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाण्डेय चौरा में आयोजित की गई, जिसमें न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने सभी को अपने विद्यालय को कैसे प्रेरक विद्यालय बनाना है। इस संदर्भ में सुझाव दिए। उन्होंने आह्वान किया कि हम अपने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को सितंबर 2021 से पहले प्रेरणा लक्ष्य भाषा व गणित में हासिल करा दें। यही एक मात्र सपना है और यही लक्ष्य है जिसे टीम से ही हासिल किया जा सकता है। प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए हमें प्रेरणा लक्ष्य एप के माध्यम से बच्चों के लर्निंग लेवल का परीक्षण करना होगा। न्याय पंचायत ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव में एक बालक, एक बालिका को प्रेरक बालिका बालक बालिका के रूप में सम्मानित किया जाएगा जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे। हर विद्यालय स्तर, न्याय पंचायत स्तर पर, आयोजित होने वाले प्रेरणा चौपाल व प्रेरणा मेरा ज्ञानोत्सव में बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाए। यह अभियान निरंतर जारी रहे जिससे सभी बच्चे प्रेरक बालक या बालिका बन सके! उक्त मीटिंग में सभी विद्यालयों ने मिशन प्रेरणा से संबंधित अलग-अलग टॉपिक पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। सभी ने प्रथम चरण में विकास खंड कर्नलगंज को प्रेरक ब्लॉक बनाने का संकल्प लिया। मीटिंग में संकुल शिक्षक मोहम्मद इकबाल, शमीम अहमद, मया शंकर गुप्ता तथा सभी प्राथमिक व उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
