संवाददाता
कर्नलगंज गोण्डा। न्याय पंचायत पाल्हापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरसुइया माझा में न्याय पंचायत पल्हापुर की संकुल बैठक संपन्न हुई। मीटिंग में वरिष्ठ एसआरजी सदस्य केवी लाल, खंड शिक्षा अधिकारी कर्नलगंज आरपी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह संकुल शिक्षक सालिक राम वर्मा, अभिषेक वर्मा, दिलीप सिंह, सर्वेश कुमार उपस्थित रहे। मीटिंग में सभी 20 विद्यालयों द्वारा अपना प्रस्तुतीकरण पूर्व से आवंटित विषय पर दिया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए राज्य संदर्भ समूह के सदस्य केवी लाल ने कहा कि हमें एक मार्च से खुलने वाले विद्यालयों में ध्यानाकर्षण, आधारशिला व अन्य उपलब्ध कराई गई। शैक्षिक सामग्री का प्रयोग करते हुए सभी बच्चों को प्रेरणा लक्ष्य हासिल कराना है, जिसके लिए हम को अपना शत प्रतिशत योगदान करना होगा। शिक्षकों के साथ अपने संवाद में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को प्रथम चरण में विकास खण्ड को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया तथा परिवर्तित क्लास रूम का बेहतर उपयोग करते हुए 30 सितंबर से पहले सभी बच्चों को प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान गीत व राष्ट्रगीत के साथ बैठक का समापन हुआ। अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर 12 फरवरी को मृत हुई शिक्षिका वंदना सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
