Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:पूर्व नपाप अध्यक्ष ने EO पर लगाए गंभीर आरोप

Gonda News:पूर्व नपाप अध्यक्ष ने EO पर लगाए गंभीर आरोप

विकास सोनी

गोण्डा। सूबे की योगी सरकार लगातार भूमाफियाओं पर शिकंजा कसती नजर आ रही है। अवैध भूमि व इमारतों पर सरकार कार्यवाही भी कर रही है, लेकिन इसके बावजूद जिले में भूमाफिया लगातार सक्रिय हैं। खाली पड़ी नजूल जमीन पर भूमाफियाओं की बुरी नजर बनी हुई है। आये दिन सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से हेराफेरी कर बैनामा करने के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला गोण्डा नगर पालिका के पंतनगर मोहल्ले के खाता संख्या 83 व 84/2 का है। यह भूमि जिले को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिस पर अब तथाकथित भूमाफियाओं की बुरी नजर पड़ चुकी है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ निर्मल ने इस पूरे प्रकरण भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए पर सूबे की मुखिया व अपर मुख्य सचिव को पत्र लिख कर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। निर्मल श्रीवास्तव का आरोप है कि उक्त भूमि को लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने कतिपय लोगों के साथ मिलकर जान बूझ कर बेशकीमती सरकारी जमीन संरक्षित करने के बजाय भूमाफियाओं को कौड़ियों के भाव बेचने में मदद की। इस संदर्भ में ईओ के द्वारा वर्ष 2018 व 20 में डीएम व प्रभारी अधिकारी नजूल, सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर उक्त जमीन का संरक्षण करने की बात कही, लेकिन वर्तमान में जमीन की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त जारी है। इस मामले में हमने अधिशासी अधिकारी विकास सेन ने बात करने से मना कर दिया।

यह भी पढें : बाइक से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, छह की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular