Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद जवान

Gonda News:पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद जवान

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। कर्तव्य की बलि वेदी पर शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के सम्मान में बुधवार को पुलिस विभाग द्वारा पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डा. राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों के कार्यों को याद कर उनके सम्मान में पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। डीआईजी ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने कौशल का प्रयोग कर पूर्ण सतर्कता के साथ कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित सभी अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Gonda News:पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद जवान
RELATED ARTICLES

Most Popular