संवाददाता
गोण्डा। जगन्नाथ पुरी के पीठाधीश्वर पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामी निश्चला नन्द जी महराज के जनपद आगमन पर संत समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। जनपद में सन्त समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे सन्त श्री छोटे बाबा ने बताया कि पूज्यपाद श्री निश्चलानन्द जी धर्माचार्यो द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्से लेने के लिए गोण्डा पधारे थे। गोण्डा में विश्राम एवं सन्त समागम के बाद प्रभु राम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां पर आयोजित गोष्ठी में अथवा अन्य स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के उपरान्त वे पूरी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे। गोण्डा आगमन पर पूज्य शंकराचार्य जी का अभिनन्द स्वागत करने के लिए गोंडा स्टेशन पर सन्त छोटे बाबा के साथ आचार्य मोहित महराज, नीरज मौर्या, चरन सिंह, उमेश कुमार वर्मा, हरिराम मौर्या, तिलकधर दूबे विहिप, अनुरुद्ध पटेल, रघुराम,नरेंद्र मिश्रा, एवं संजय दूबे उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
